युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष निखिलवर्ती पाठक ने कहा है कि जिला कांग्रेस कमेटी हाथरस का जिलाध्यक्ष बनाने के मामले में कांग्रेस नेतृत्व का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है। नेतृत्व को अनेक पुराने कार्यकर्ताओं में से कोई भी जिलाध्यक्ष बनाने के लिए उपयुक्त नजर नहीं आया और एक वर्ष पहले ही कांग्रेस से जुड़े दूसरे दलों के एजेंट को जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया। पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय से पार्टी के पुराने और कर्मठ कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। मैं अब कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में ही पार्टी के लिए कार्य करूंगा।
श्री पाठक ने कहा है कि कुछ समय पूर्व पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने गुजरात में कहा था कि कांग्रेस के अंदर रहकर भाजपा के लिए कार्य करने लोगों वाले लोगों को बाहर किया जाएगा। लेकिन हाथरस जिले में भाजपा और सपा से संबंध रखने वाले व्यक्ति को ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष बना दिया गया है। जबकि पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के किसी पुराने और कर्मठ कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की उम्मीद कर रहे थे। नेतृत्व के इस निर्णय से जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता आश्चर्यचकित रह गए हैं। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष की जिला स्तर पर आज तक कांग्रेस में कोई सक्रिय भूमिका नहीं रही है और न उन्होंने कांग्रेस के लिए कोई कार्य किया है। पार्टी के इस अदूरदर्शी निर्णय से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट गया है।
श्री पाठक ने स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस निर्णय पर पुनर्विचार करने के लिए पार्टी नेतृत्व से मांग की है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें