सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) यूनानी फोरम, उत्तर प्रदेश द्वारा यूनानी चिकित्सा के प्रणेता हकीम अजमल खान की 157वीं जयंती मनाई

सिकंदराराऊ

नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) यूनानी फोरम, उत्तर प्रदेश द्वारा यूनानी चिकित्सा के प्रणेता हकीम अजमल खान साहब की 157वीं जयंती के उपलक्ष्य में डॉ शकील अंसारी के संयोजन में यूनानी दिवस का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें देशभर से आए प्रतिष्ठित यूनानी चिकित्सकों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कॉन्फ्रेंस उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रोफेसर अनवर सईद ने कहा कि यूनानी चिकित्सा केवल हमारी विरासत नहीं है, बल्कि आज भी लाखों लोगों के लिए एक प्रभावी और सफल उपचार प्रणाली है।प्रोफेसर मोहम्मद मज़ाहिर आलम ने यूनानी चिकित्सा में नैतिकता और पंजीकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। बरेली के डिविजनल यूनानी अधिकारी डॉ. अब्बास अली खान ने कहा कि यूनानी चिकित्सा की स्थिरता के लिए सभी चिकित्सकों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।जामिया हमदर्द दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. उमर जहांगीर ने यूनानी चिकित्सा में शैक्षणिक विकास और अनुसंधान की आवश्यकता पर जोर दिया।दिल्ली के नीमा अध्यक्ष डॉ. राजनीश कुमार एवं नीमा फोरम दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. इसरार अहमद अंसारी ने यूनानी चिकित्सा के विकास में संगठनों की भूमिका पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के संयोजक डॉ. शकील अहमद ने कहा कि यूनानी चिकित्सा के प्रचार-प्रसार के लिए हमें संगठित होकर कार्य करना होगा। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यूनानी चिकित्सा की स्थिरता और उन्नति की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। संयुक्त संयोजक डॉ. जाहिद हुसैन और डॉ. आई.एम. तब्बाब ने भी सभी का आभार प्रकट  किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. शकील अंसारी,संयुक्त संयोजक डॉ. जाहिद हुसैन और डॉ. आई.एम. तब्बाब ने भी सभी का आभार प्रकट  किया।कार्यक्रम में प्रोफेसर अनवर सईद को मसीह उल मुल्क हकीम अजमल खान अवॉर्ड,डॉ. उमर जहांगीर,प्रोफेसर सहराब अहमद खान को हकीम अब्दुल हमीद बेस्ट टीचर अवार्ड,डॉ. इरफान अहमद,डॉ. नईम सिद्दीकी,डॉ. मुजीबुर्रहमान,डा नसीम अहमद को हकीम अब्दुल हमीद बेस्ट फैमिली फिजिशियन अवार्ड एवं  डॉ. मोहम्मद फाजिल को अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. आरिफ हुसैन, डॉ. जीशान, डॉ. खुर्रम, डॉ. सलीम अनवर, डॉ. मुजीबुर्रहमान, डॉ. हैकल नकवी, डॉ. अरशद अली, डॉ. सैफुर्रहमान, डॉ. दानिश, डॉ. मनान, डॉ. सलीम, डॉ. सबूर खान, डॉ. सलमान क़ुतुब, डॉ. शारिक हनीफ, डॉ. हस मियां, डॉ. जुबैर, डॉ. गुलफाम, डॉ. महाराज, डॉ. नईम, डॉ. रिजवान, डॉ. खालिद नदीम, डॉ. निगार आलम, डॉ. अफरोज, डॉ. कादिर, डॉ. राशिद अंसारी, डॉ. आज़ाद, डॉ. एम.आर. खान, डॉ. गज़ला, डॉ. राबिया, डॉ. मुनीर अख्तर, डॉ. हिना, डॉ. शहला, डॉ. मुदस्सिर, डॉ. तौहीद, डॉ. क़मर इकबाल, डॉ. इशरत, डॉ. फ़हीम, डॉ. अकरम, डॉ. अरीब खान, डॉ. सुहैल खान, डॉ. शमा परवीन, डॉ. सबीहा आदिल, डॉ. इमरान ग़ाज़ी, डॉ. अज़हर, डॉ. सबा खान, डॉ. फैज़ान आदि लोग मौजूद थे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...