गुरुवार को भारतीय हलधर किसान यूनियन ने गांव बरसामई में स्थित जूनियर हाईस्कूल मार्ग के निर्माण की मांग करते हुए ओ सी कलेक्टर को जिलाधिकारी के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौपा ।
सौपे गए ज्ञापन में वक्ताओं ने कहा है कि विकास खंड हसायन क्षेत्र के गांव बरसामई में भोले के घर से जूनियर हाईस्कूल तक परिक्रमा मार्ग अत्यंत खराब है। जिसके कारण विद्यालय आने जाने वाले बच्चो एवं ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र ही मार्ग के निर्माण की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष विकास यादव, मयंक उपाध्याय माही,राम सिंह, बच्चन सिंह, हरशिव ,जयकांत शर्मा ,ओमकार आदि लोग मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें