नवरात्रि के पावन अवसर पर राज आयुर्वैदिक फार्मेसी कचौरा में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजक राज आयुर्वैदिक फार्मेसी के प्रबंध निदेशक देवेंद्र राघव एवं अन्य लोगों द्वारा विद्वान आचार्यों के पावन सानिध्य में विधि विधान के अनुसार आहुतियां देकर संपूर्ण विश्व की मंगल कामना की गई। इस अवसर पर राज आयुर्वैदिक परिसर के नवीन संस्करण में कार्य का श्री गणेश किया गया।
कार्यक्रम में देवेंद्र राघव, धर्मेंद्र राघव, सतेन्द्र राघव ,सतीश चौहान, विपिन चौहान, धीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें