क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित गांव बिलार पर अलीगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ई-रिक्शा में सवार ई-रिक्शा चालक और सवारी की मौके पर ही मृत्यु हो गई | और ट्रक पलट कर नीचे गिर पड़ा| मौके पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया |
सिकंद्राराऊ क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल निवासी गोपाल पुत्र जानकी ई-रिक्शा में सवारी लेकर गोपी से सिकंदराराऊ पंत चौराहा आ रहा था, अलीगढ़ रोड स्थित गांव बिलार पर डायमंड इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने अलीगढ़ की ओर से तेज गति में आ रहे ट्रक ने पीछे से ई रिक्शा को टक्कर मार दी | जिससे ई-रिक्शा में बैठा चालक गोपाल और सवारी की मौके पर ही मृत्यु हो गई | और ट्रक पलट कर नीचे गिर पड़ा, हादसे में ट्रक चालक पप्पू निवासी रोपड़ पंजाब गंभीर रूप से घायल हो गया | सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया, और गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को जे एन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया |
गोपाल की मृत्यु की खबर मिलते ही स्वजन भारी संख्या में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए, और उनका रो-रो कर बुरा हाल था |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें