कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को नामजद युवक अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया । किशोरी के पिता ने कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
गांव निवासी किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि गत 28 फरवरी की दोपहर साढ़े बारह बजे करीब उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी । तभी मौका पाकर हिमांशु पुत्र अशोक उर्फ टिंका निवासी गांव चमरोली थाना सिकंदराराऊ अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया । किशोरी घर में रखे स्वर्ण आभूषण अपने साथ ले गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें