कासगंज मोड़ हाइवे पर पैदल जा रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइक ने 23 फरवरी को टक्कर मार दी । जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिया गया। पीड़ित के भाई ने बाइक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव फरीदाबाद निवासी पप्पू सिंह पुत्र फोरन सिंह ने दी तहरीर में उल्लेख किया है कि उसका छोटा भाई हरिकेश उम्र 38 वर्ष गत 23 फरवरी की शाम सात बजे करीब बाजार करने को पैदल कस्बा सिकंदराराऊ आ रहा था। जैसे ही उसका भाई कासगंज मोड़ हाइवे पर पहुंचा तभी एक बाइक सवार ने हरिकेश में टक्कर मार दी । हादसे में हरिकेश गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । जहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें