सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एटा रोड पर खड़े ट्रक से भरी रोडवेज बस,  में बैठे 32 यात्री घायल

  



सिकंदराराऊ एटा रोड स्थित गांव रतीभानपुर के पास अनियंत्रित गति से जा रही रोडवेज बस सड़क पर खड़े ट्रक में जाकर भिड गई । जिससे बस में सवार 32 यात्री घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया गया। शनिवार की रात को 1:00 बजे सिकंदराराऊ के क्षेत्र रतीभानपुर के निकट हरदोई डिपो की रोडवेज बस ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी । यात्रियों के मुताबिक यह बस हरदोई से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। सिकंदराराऊ के क्षेत्र में गांव रतीभानपुर के पास खड़े ट्रक में पीछे से मार दी । जिसमें ड्राइवर गंभीर रूप से घायल और 32 सवारी घायल हो गईं। मौके पर सूचना मिलते ही सिकंदराराऊ पुलिस व 108 की कई एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को सिकंदराराऊ सीएचसी पहुंचाया गया। दुर्घटना में बस ड्राइवर सलीम तथा नीरज पुत्र संजय निवासी हरदोई, सुमित पुत्र इंद्रजीत निवासी हरियापुर जिला हरदोई ,विजय सिंह पुत्र हरिश्चंद्र जिला हरदोई ,गंगा पुत्र विनोद ग्राम ललितपुर जिला हरदोई, अजीत सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह चौहान जिला हरदोई, अरुण सिंह सनोवर बिंद जिला हरदोई, धर्मेंद्र पुत्र रामप्रकाश जिला हरदोई, ललित पुत्र विनोद जिला हरदोई, सोनी पत्नी राजपाल जिला हरदोई, हरिओम पुत्र कृष्ण मुरारी जिला हरदोई, नीलम पुत्री हरिओम जिला हरदोई ,नीरज पुत्र संजय गांव कंडोला जिला हरदोई, चाहे तो 32 यात्री घायल हुए हैं।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पर प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया गया। यात्रियों का कहना था कि बस चालक शराब के नशे में धुत था और रास्ते में कई बार बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची थी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...