सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

*राज्य महिला आयोग की सदस्य रामसखी कठेरिया ने आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सी0एच0सी0 शीतलपुर पर आयोजित स्वास्थ्य मेले का किया निरीक्षण



एटा।* राज्य महिला आयोग उ0प्र0 की सदस्य श्रीमती रामसखी कठेरिया ने आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सी0एच0सी0 शीतलपुर पर आयोजित स्वास्थ्य मेले का किया निरीक्षण तथा जनसामान्य को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान उन्होनें नवजात शिशुओं के अन्नप्राशन संस्कार तथा महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। उन्होनें स्वास्थ्य मेले में चिकित्सा, आयुष चिकित्सा, बाल विकास, दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग, बेसिक शिक्षा, सूचना, जिला पंचायतीराज सहित अन्य विभागों द्वारा अपनी विभागयी योजनाओं की जानकारी दे रहे कार्मिकों से भी महत्वपूर्ण जानकारी ली। उन्होनें कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार मिशन शक्ति-4 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वास्थ्य, सबल, साक्षर बनाने पर जोर दे रही है। समाज के हर वर्ग की महिलाओं को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से जोडकर लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होनें बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं को स्नातक स्तर तक निःशुल्क शिक्षा, महिलाओं को सरकारी नौकरी, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में गरीब महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में बेटियां लाभान्वित, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कन्याओं का विवाह सम्पन्न, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के अन्तर्गत माताएं लाभान्वित, अल्पसंख्यक मुस्लिम महिलाओं को बिना मरहम हज पर जाने की सुविधा, घरौनी परिवार की महिला सदस्य के नाम होगी, प्रदेश में सभी थानों पर महिला हेल्प हेस्क की स्थापना, महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने हेतु नए फास्ट ट्रैक कोर्ट, मजिस्ट्रेट स्तरीय न्यायालय एवं अपर सत्र न्यायालय की स्थापना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओं योजना के अन्तर्गत बेटियों को जागरूक किया गया। बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी की नियुक्ति, महिलाएं पी0एम0 स्वनिधि योजना से लाभान्वित, नगरीय क्षेत्र में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट निर्मित, निराश्रित महिला पेंशन हेतु आयु सीमा की बाध्यता समाप्त। निराश्रित महिलाओं को 1000 रूपये प्रतिमाह पंेशन, सेल्फ हेल्प गु्रप बनाकर महिलाओं को जोडा गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया। महिला हेल्पलाइन 1090 सेवा में 98.80 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण, हर जिले में एंटी रोमियों स्क्वॉयड गठित। वन स्टॉप सेन्टर में हिंसा से पीडित महिलाओं के लिए सभी जनपदों में स्थापित सेन्टर्स में अब तक महिलाएं लाभान्वित, पंजीकृत निर्माण श्रमिक (महिला एवं पुरूष) की अधिकतम दो पुत्रियों के विवाह हेतु प्रति पुत्री 75 हजार रूपये का अनुदान से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 उमेश कुमार त्रिपाठी, एम0ओ0आई0सी0 शीतलपुर आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...