सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव गंथरी शाहपुर के पास माछुआ रजवाह पर एक गाय को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 5 दिन से गाय घायल अवस्था में वहीं पड़ी हुई है । भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के मंडल महासचिव पंडित सोनू शर्मा ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घायल गाय को खाई से बाहर निकलवाया तथा पशु चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा गाय को अस्पताल अथवा गौशाला में ले जाकर उपचार करने के बजाए घटनास्थल पर ही छोड़ दिया गया। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है । बता दें कि गांव गंथरी शाहपुर के पास 5 दिन पूर्व एक गाय को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी । वाहन की टक्कर से गाय सड़क के किनारे खाई में जा गिरी । जिससे उसकी पीठ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। जब इसकी जानकारी भारतीय गौरक्षा वाहिनी के मंडल महासचिव पंडित सोनू शर्मा को हुई तो उन्होंने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घायल गाय को खाई से बाहर निकलवाया तत्पश्चात पशु चिकित्सा अधिकारी को फोन करके गाय का उपचार कराया । लेकिन इसके बाद गाय को गौशाला अथवा पशु चिकित्सा केंद्र भिजवाने के बजाय पशु चिकित्सा विभाग ने गाय को वहीं छोड़ दिया है । जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है । गंभीर रूप से घायल गाय तड़प तड़प कर अपनी मौत का इंतजार कर रही है। पशु चिकित्सक दोबारा गाय का उपचार करने भी नहीं पहुंचे। भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गाय को समुचित स्थान पर ले जाकर उपचार कराया जाए । जिससे वह शीघ्र स्वस्थ हो सके । मांग करने वालों में सोनू शर्मा, अश्वनी यादव ,प्रशांत ठाकुर ,अमन कुमार, अर्जुन बघेल, राहुल कुमार, शालू, रोहित यादव, सौरभ कुमार, जयंत पंडित ,अखिल कुमार आदि शामिल हैं।
सिकंदराराऊ। स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया। प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें