सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत खेरिया खुर्द में बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि एटा पीएसी के सेनानायक आदित्य प्रकाश वर्मा आईपीएस एवं ग्राम प्रधान संगठन की जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया ने संयुक्त रुप से बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं पंडाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर अतिथियों ने किया । मुख्य अतिथि आदित्य प्रकाश वर्मा ने लोगों से आव्हान किया कि आप सभी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बताए गए मार्गों का अनुसरण कर शिक्षित बनकर समाज का उत्थान करें। यही उनकी जयंती पर सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व प्रधान जय नारायण, रामकिशन, विजय सिंह, राजवीर सिंह ने आगंतुक अतिथियों मुख्य अतिथि आदित्य प्रकाश वर्मा, बबलू सिसोदिया , पूर्व सभासद चेतन शर्मा, दिलीप ठाकुर आदि का शॉल ओढ़ाकर फूल माला पहनाकर बाबा साहब का छवि चित्र देकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमेश चंद, रामनिवास, जयपाल सिंह, राधेश्याम, मनोज कुमार, उपदेश सिंह ,शंकर पाल, रामजीलाल आदि सैकड़ों अनुयायियों ने बाबा साहब का भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें