सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पर मंगलवार 19 अप्रैल को एक वृहद स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी प्रकार के वरिष्ठ चिकित्सक, फिजीशियन, नाक ,कान, गला ,आंख ,हड्डी, होम्योपैथी ,आयुष सभी विभागों के चिकित्सक तथा अन्य विभाग जैसे खंड विकास ,दिव्यांग, बाल विकास ,पुष्टाहार, खाद्य एवं रसद, फूड एंड सेफ्टी ,नेहरू युवा केंद्र, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के साथ विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही वह जन सामान्य की सामान्य जन समस्याएं भी सुनेंगे। उक्त जानकारी देते हुए सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ रजनीश यादव ने कहा है कि, स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे विधायक वीरेंद्र सिंह राणा द्वारा किया जाएगा। लाभार्थी अधिक से अधिक संख्या में आकर इस स्वास्थ्य मेले का लाभ लें। इस मौके पर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। उक्त कार्यक्रम के लिए सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक समन्वय समिति की बैठक विभिन्न विभागों के साथ आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विभागों को उनके उत्तरदायित्व भी सौंपे गए।
सिकंदराराऊ। स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया। प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें