सिकंदराराऊ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य ने गुरुवार को नगर में पैदल मार्च करके कानून व्यवस्था का जायजा लिया तथा विभिन्न मार्गों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी दी। कोतवाली का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य ने नगर में पैदल मार्च किया। इस दौरान मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी, नौरंगाबाद पश्चिमी, हुरमतगंज, राठी चौराहे से होते हुए नयागंज, बस स्टैंड एवं पंत चौराहा तक पैदल मार्च किया। उन्होंने बाजार तथा जीटी रोड व पंत चौराहे पर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थल पर अतिक्रमण न करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
सिकंदराराऊ। स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया। प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें