सिकंदराराऊ गुरुवार को जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य द्वारा सिकंदराराऊ कोतवाली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह एवं थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार की बेहतर कार्य करने के लिए पीठ थपथपाई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, मैस, मलखाना, थाना परिसर का भ्रमण किया गया । उन्होंने थाना कार्यालय में अभिलेखों को चैक किया। प्रभारी निरीक्षक एवं मौजूद कर्मियों को अभिलेखों के रखरखाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक को नये टॉप-10 अपराधियों को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात थाना कार्यालय के त्यौहार रजिस्टर को चैक किया गया तथा आगामी त्यौहारों के सम्बंध में सभी धर्मगुरुओं की मीटिंग कर शासन के निर्देशों से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया। साथ ही थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर्स की समय- समय पर दिन व रात में चैकिंग कर फ्लाई सीट में दर्ज कराने हेतु प्रभारी निरीक्षक एवं कांस्टेबल क्लर्क को निर्देशित किया गया। थाने में बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि पीने के पानी की व्यवस्था दुरुस्त कराते हुए थाने पर आने वाले आगंतुकों को पानी पिलाने की भी व्यवस्था कराएं। पुलिस अधीक्षक द्वारा मुकदमों से सम्बन्धित माल के वाहनों के निस्तारण के सम्बन्ध में और नियमित रूप से बैंक/एटीएम, वित्तीय एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों की चैकिग करने व एन्टी रोमियो टीम को सक्रिय रखते हुए स्कूल,कालेज व संस्थानो पर चैकिंग करने एवं थाने आने वाले अंगुन्तकों की शिकायत बडी ही शालीनता के साथ सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सब कुछ ठीक-ठाक मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह की पीठ थपथपाई।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें