सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हसायन में आयोजित स्वास्थ्य मेला में 1249 लोगों ने लिया ओपीडी का लाभ विधायक ने किया स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ 



 सिकंदराराऊ गुरुवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन विधायक वीरेंद्र सिंह राणा एवं ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ नरेश गोयल नोडल अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी , डॉ विजय आनंद प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, एवं सुरेंद्र सिंह खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी आदि उपस्थित रहे। मेले में ईएनटी स्पेशलिस्ट ऑर्थोपेडिक, सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ ,फिजीशियन, आई स्पेशलिस्ट की विशेष सेवाओं के साथ कोविड टीकाकरण, नियमित टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, डिजिटल हेल्थ आईडी ,प्रधानमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन के अंतर्गत दिव्यांग कल्याण विभाग , खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, शिक्षा विभाग, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा मेले में स्टाल लगाकर सेवाएं प्रदान की गई एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई । मेले में 1249 मरीजों को ओपीडी सेवाएं, 99 आभा हेल्थ डिजिटल आईडी बनाई गईं। ओपीडी के तहत स्पेशलिस्ट चिकित्सकों के द्वारा सेवाएं दी गईं। 26 लाभार्थियों को आंखों के चश्में मुफ्त वितरित किए गए। 261 मरीजों द्वारा आयुष ओपीडी का लाभ लिया गया। 202 मरीजों द्वारा होम्योपैथी का लाभ लिया गया। 39 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत के गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। युवा कल्याण एवं खेलकूद द्वारा 11 बच्चों को खेलकूद की किट उपलब्ध कराई गईं। महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 5 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई। 8 गर्भवती महिलाएं तथा 14 बच्चों को नियमित टीकाकरण की सेवा दी गई एवं 32 लाभार्थियों को कॉविड टीकाकरण की प्रथम एवं द्वितीय डोज दी गई। परिवार नियोजन संबंधी सेवाएं भी प्रदान की गईं। मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य मेले लगवाना एक बहुत ही सराहनीय कार्य है। इससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेंगे। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि दुनिया का पहला सुख निरोगी काया है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नोडल व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मेले आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि मेले की व्यवस्था बहुत अच्छी रही । क्षेत्र की जनता द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। जिससे प्रतीत होता है कि लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जागरूक हो रहे हैं और उन्होंने संचारी रोग से बचाव के लिए लोगों को साफ-सफाई व घर में तथा आसपास जलभराव न होने के लिए सचेत किया । मेले में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों, सी एच ओ, स्टाफ नर्स, एएनएम, फार्मासिस्ट एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मेले में मेहनत लगन व ईमानदारी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया गया। मेले की संपूर्ण व्यवस्था डॉ विजय आनंद प्रभारी चिकित्सा अधिकारी चतुर सिंह एवं रविंद्र प्रताप सिंह स्वास्थ शिक्षा अधिकारी एवं बीपीएम निशांत कुमार द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन चतुर सिंह एवं रविंद्र प्रताप सिंह स्वास्थ शिक्षा अधिकारी द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...