सिकंदराराऊ जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन मेें नगरीय निकायों में लाभार्थीपरक योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से सोमवार को प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर पालिका परिषद कार्यालय प्रांगण में कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें जनता को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिये जाने हेतु नगर पालिका, समाज कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, दिव्यांग जन तथा अन्य विभागों द्वारा काउन्टर लगाकर जनता को लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ दिये जाने हेतु कार्यवाही की गयी। जिसमें 106 लाभार्थीयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें से 106 लाभार्थियों के पंजीकरण कराये गये, पूर्ति विभाग 12, दिव्याग कल्याण विभाग 24, समाज कल्याण विभाग 30, पीएम स्वनिधि के 40 आवेदन सम्मलित है। उपरोक्त लाभार्थीपरक योजना के अन्तर्गत आगामी 30 अप्रैल को पुनः कैम्प का आयोजन नगर पालिका परिषद सि0राऊ कार्यालय प्रागण में व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ आयोजित किया जायेगा।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें