सिकंदराराऊ कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के कस्बा पुरदिलनगर में गुरुवार को सामान लेने गई एक 13 वर्षीय किशोरी को नामजद युवक बहला फुसला कर अपने घर ले गया इसके बाद आरोपित दो भाइयों ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म कर डाला । किशोरी की तलाश करते हुए जब उसकी माँ युवक के घर पहुँची । जहाँ आरोपी के भाई ने पीड़िता की माँ पर तमंचा तान कर रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां ने कोतवाली में दो नामजदों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कस्बा पुरदिलनगर निवासी पीड़िता किशोरी की माँ ने रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि गुरुवार की सुबह 9 बजे करीब उसकी 13 वर्षीय पुत्री सामान लेने के लिए दुकान पर गई थी। उसी दौरान मोहल्ला निवासी युवक किशोरी को रास्ते से अपनी बातों में बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। जहां उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी की तलाश करते हुए उसकी माँ आरोपी के घर पहुँची। जहाँ आरोपी के भाई ने उसके ऊपर तमंचा तान कर गालियां देते हुए कहा कि मामले की कोई रिपोर्ट दर्ज कराई तो तुझे व तेरे परिवार को जान से मार दूंगा। जब पीड़िता की माँ ने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। रोते बिलखते पीड़िता किशोरी ने अपनी माँ को बताया कि दोनों भाई चार पांच दिन से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। रिपोर्ट में जसवंत उर्फ छोटू व सौरभ पुत्रगण कृष्णकांत निवासी पुरदिलनगर को नामजद किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध पोस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने में जुट गई है। पुलिस ने पीड़िता किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में दोनों भाइयों के विरुद्ध पोस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें