सिकंदराराऊ बुधवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए तूफानी दौरा किया।जिलाधिकारी ने नगरपालिका क्रीड़ा स्थल में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम, कासगंज रोड स्थित नाला निर्माण कार्य एवं गांव भिसी मिर्जापुर में मनरेगा के अंतर्गत कराए जा रहे झील के जीर्णोद्धार कार्य गांव अगसौली में निर्माणाधीन तालाब तथा गांव बिरावर के खेल मैदान और गांव मऊ चिरायिल में निर्माणाधीन नवीन आश्रम पद्धति विद्यालय, ग्राम पचों की गौशाला तथा हसायन विकासखंड अंतर्गत गांव लोधीपुर में निर्माणाधीन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज गांव भरतपुर में 50 लाख की लागत से बन रहे मिनी स्टेडियम, गांव छीतीपुर में पंचायत घर पर समूह की बैठक एवं मनरेगा कार्य के अंतर्गत झील खुदाई कार्यों का निरीक्षण किया तथा गांव सिकतरा में एसएलडबल्यूएम के अंतर्गत 11 ई रिक्शा कूड़े उठाने सफाई कर्मचारियों को वितरित किए गए । वहीं गांव सीधामई में पुस्तकालय, ओपन जिम एवं सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने इस दौरान कार्य में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा, अधिशासी अधिकारी सिकंदराराऊ अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
सिकंदराराऊ। स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया। प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें