सिकंदराराऊ भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाया गया। जिसके अंतर्गत गरीब कल्याण योजना के लाभार्थियों को आमंत्रित आमंत्रित करके सम्मानित किया गया और प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। सम्मेलन की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहित बघेल ने की। जबकि मुख्य अतिथि हसायन नगर पंचायत अध्यक्ष वेदवती माहौर एवं विशिष्ट अतिथि जिला शोध प्रमुख पिछड़ा वर्ग मोर्चा सुरेश चंद्र कुशवाहा, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामबाबू सिंह एवं सादाबाद के चेयरमैन रविकांत अग्रवाल रहे। योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा भाजपा सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पिछड़ा वर्ग एवं शोषित व कमजोर तबके के लिए जितना लाभ भाजपा सरकार में पहुंचा है। उतना किसी अन्य सरकार ने नहीं पहुंचाया। भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने आम आदमी के कल्याण की योजनाएं बनाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। इस अवसर पर चौधरी राजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह चौधरी ,मनोज सोनी, दुर्गेश लोधी आदि मौजूद रहे।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें