सिकंदराराऊ सीएचसी पर आयोजित स्वास्थ मेला में सभासद अभिषेक वार्ष्णेय ने तीन क्षय रोगियों को गोद लिया । जिनका उपचार चलने तक निगरानी और देखभाल की जाएगी। सीएचसी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा व उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। सभासद वार्ष्णेय ने कहा कि मरीजों को गोद लेने का उद्देश्य यही है कि लोग टीबी से बचाव को लेकर जागरूक हों। रोगी को नियमित रूप से दवा लेनी चाहिए। बीच में दवा छोड़ना घातक सिद्ध हो सकता है। इसलिए लापरवाही न करें। रोगियों को देखना होगा कि वह दवा बीच में तो नहीं छोड़ रहे हैं, उपचार में कोई समस्या तो नहीं आ रही है, उन्हें निक्षय पोषण योजना के तहत धनराशि मिल रही है या नहीं। समय-समय पर मरीज के पास जाकर जानकारी ली जाएगी। इससे मरीजों को जल्द स्वस्थ होने में मदद मिलेगी।
सिकंदराराऊ। स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया। प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें