सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कोतवाली पर हुई धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों की बैठक

 


 सिकंदराराऊ स्थानीय कोतवाली पर त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं धर्म गुरुओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सभी गणमान्य/संभ्रांत व्यक्तियों व धर्मगुरूओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा आगामी त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण एवं शान्तिपूर्वक एवं भाईचारे के साथ मनाने हेतु अपील की गयी । एसडीएम अंकुर वर्मा एवं सीईओ सुरेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों को बताया कि त्यौहार के दौरान कोई भी शोभा यात्रा/जुलूस बिना अनुमति के न निकाले जाए तथा त्यौहार के दौरान निकलने वाले जूलूस एवं उनके रूट आदि की सूचना प्रशासन एवं पुलिस को अवश्य दें। जिससे समुचित पुलिस प्रबन्ध किया जा सकें और शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार सम्पन्न कराए जा सकें । साथ ही मीटिंग में उपस्थित लोगों को बताया गया कि सार्वजनिक स्थल पर कोई भी कार्यक्रम आयोजित न किये जाए तथा धार्मिक स्थलों पर कोई भी नये लाउड स्पीकर न लगाये जाएं तथा पूर्व से लगे लाउड स्पीकर की आवाज अधिक न हो । मीटिंग के दौरान सभी को बताया गया कि सोशल मीडिया पर अवांछनीय और उत्तेजक पोस्टों पर बिना पुष्टि के कतई विश्वास न करें और इनके बहकावे में आकर कोई ऐसा कृत्य न करें, जिससे क्षेत्र में अमन चैन एवं सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो । सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत सोच समझकर करें । किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें । इसी क्रम में मीटिंग में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों व धर्मगुरुओं द्वारा आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहारों को मनाने तथा सोशल मीड़िया के दुरूपयोग एवं अफवाहों व झूठी खबरों पर ध्यान न देने तथा अफवाहों को फैलने से रोकने आदि के सम्बन्ध में आमजनमानस को भी जागरूक करने व स्वयं भी पालन करने हेतु आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर कोतवाल अशोक कुमार सिंह, ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया , सुरेश चंद्र आर्य, धम्मवीर भंते ,कमल जाखेटिया, कालीचरण पुजारी, हाजी अयूब, मकबूल हुसैन, हरप्रसाद गोस्वामी ,भगवती प्रसाद माहोर आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...