सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कवियों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध



 सिकंदराराऊ हिंदी प्रोत्साहन समिति के सहयोग से कचौरा के निकटवर्ती गांव अढ़ापुरा में हनुमान मंदिर परिसर में एक कवि सम्मेलन का आयोजन समाजसेवी व भाजपा नेता नीरज गोस्वामी द्वारा किया गया । कवयित्री स्नेहा शर्मा मैंडू द्वारा माँ सरस्वती एवं हनुमान जी की वंदना के बाद संचालक देवेन्द्र दीक्षित शूल ने हाथरस से पधारे कवि डॉ नितिन मिश्रा को माइक पर बुलाया। डॉ मिश्रा ने मधुर गीत से समां बांधा। एटा की कवयित्री कु अलका अद्भुत ने देशभक्ति की रचना से श्रोताओं को रोमांचित किया। सिकंदराराऊ के कवि प्रमोद विषधर के व्यंग्यों को खूब सराहा गया- सूर्य जब पृथ्वी को ग्रसता है तो सूर्य ग्रहण कहते हैं और जब नारी पुरुष को ग्रषती है तो उसे पाणिग्रहण कहते हैं। वहीं कवि देवेश सिसोदिया के गीत एवं सजलों का जमकर आनंद श्रोताओं ने लिया हास्य सम्राट पदम सिंह अलबेला (कोटा ) की कविताओं पर श्रोता लोटपोट होते रहे । श्रोताओं की मांग पर प्रसिद्ध रचना कौंन सी दफा में लेके आया रे सिपहिया सुनाई। वहीं टूंडला से पधारे कवि सुबोध सुलभ ने भारत के शौर्य से पाकिस्तान को चेताया । पुरदिलनगर के कवि डा दत्तात्रेय द्विवेदी की मधुर गीत लहरी से श्रोता झूम उठे । प्रसिद्ध व्यंग्यकार देवेन्द्र दीक्षित शूल के हास्य व्यंग्यों ने श्रोताओं को झकझोरा और उन्हें बार-बार सुना गया। कवि शूल ने देर तक सोने वाले युवाओं पर पढ़ा- "काम करें माता-पिता सोवें श्रवण कुमार। चिंतित है मां भारती कैसे हो उद्धार।' जलेसर से पधारे अरुण गिरी ने भी काव्य पाठ किया। अंत में आयोजक नीरज गोस्वामी ने सभी अतिथियों एवं कवियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कवियों का सम्मान किया । इस अवसर पर अनिल गिरी विरामपुर, कमलेश गिरि भोगपुर, शैलेंद्र सिंह सोनू, गिरजा शंकर शर्मा, राजीव गिरि सोंगरा, मुन्ना लाल चौहान, शकुंतला शर्मा , प्रिया गोस्वामी, पिंकी गोस्वामी, श्वेता गोस्वामी, कमलेश गोस्वामी , प्रेमपाल सिंह, ओमवीर सिंह, अरुण गिरि प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...