सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 जिसकी आत्मा जितनी अधिक कारी है , वह उतना ही बड़ा अधिकारी है और जो विकास के खंड- खंड कर दे, वह खंड विकास अधिकारी है गांव बाड़ी में किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन 



सिकंदराराऊ गांव बाड़ी में श्री हनुमान जन्मोत्सव मेला के अवसर पर एक कवि सम्मेलन का आयोजन हिंदी प्रोत्साहित समिति एवं श्री कृष्ण कुसुम सेवा समिति बाड़ी के सहयोग से संपन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा द्वारा मां सरस्वती एवं हनुमान जी के छवि चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया।कवि सम्मेलन की अध्यक्षता समाजसेवी जयपाल सिंह चौहान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में धर्मेंद्र सिंह पीलू भैया ब्लाक प्रमुख हसायन एवं डा राम कुमार शर्मा प्रधान व भाजपा नेता रहे। बालकवयित्री कुमारी उन्नति भारद्वाज की सरस्वती वंदना के बाद युवा कवि राणा मुनी प्रताप सिसोदिया ने पढ़ा- प्रारंभ किया है गर तुमने तो खत्म हमें करना होगा । आतंक मचाने वालों में भूसा हमको भरना होगा । वहीं सोरों से पधारे गीतकार मनोज मधुवन ने मधुर गीत पढ़कर समां बांध दिया। वहीं कवयित्री गीता सिंह गीत ने पढ़ा- नदी की तेज धारा में किनारे टूट जाते हैं । समय जब भी बुरा होता है अपने छूट जाते हैं। एटा के कवि राजकुमार गुप्ता भरत ने पढ़ा- लंबे लंबे बाल हैं फिर भी गायब सर से चोटी। छोटी शर्ट और जींस पहनें ना कुर्ता है ना धोती। सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार देवेन्द्र दीक्षित शूल ने व्यंग्य कसा- जिसकी आत्मा जितनी अधिक कारी है । वह उतना ही बड़ा अधिकारी है और जो विकास के खंड- खंड कर दे, वह खंड विकास अधिकारी है। हाथरस के हास्य कवि अनिल बोहरे ने तीन शब्दों से तत्काल कविता बनाकर श्रोताओं को चमत्कृत किया । अंडला के कवि मणि मधुकर मूसल ने खूब हंसाया । कुमारी उन्नति भारद्वाज ने यूं पढ़ा- भारत का खाते पीते हैं गाते गीत विरोधी के , आस्तीन के सांपों को अब घर से मार भगाओ तुम। उमेश अंगारक के व्यंग्य खूब सराहे गए , वहीं बाड़ी के कवि श्रीपाल शौकिया ने भी काव्य पाठ किया। कवि देवेश सिसोदिया की सजलें भी खूब सराही गईं। कार्यक्रम के आयोजक रविकांत उपाध्याय, राम कुमार जादौन ,मयंक भारद्वाज , निशू पंडित , रूपेंद्र उपाध्याय, रौनक शर्मा, सोनू भारद्वाज , राहुल उपाध्याय , रवि जादोंन , हरेंद्र सिसोदिया, अशोक शर्मा व लालू पंडित ने अतिथियों व कवियों का सम्मान किया। संचालन कार्यक्रम के संयोजक डॉ अरविंद भारद्वाज प्राचार्य जी एवं देवेंद्र दीक्षित शूल तथा राणा मुनि प्रताप सिसोदिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । इस अवसर पर सत्येंद्र उपाध्याय पोरा , उमेश चंद्र जादौन अंगारक , राकेश सिंह , वीरेश कुमार शर्मा, प्रवीन जादोंन, श्रीपाल सौकिया की उपस्थिति प्रमुख रही। पोरा के समाजसेवी सत्येंद्र उपाध्याय ने सभी कवियों की कविताओं को सराहते हुए धन्यवाद दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...