सिकंदराराऊ नगर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भक्ति की बयार बही। मन्दिरों में जगह जगह धार्मिक अनुष्ठान एवं सुन्दर कांड का आयोजन किया गया। देवालयों में हनुमान जी के भव्य श्रृंगार किए गए। देवालयों में हनुमान जी दर्शन करने को भक्तो की खासी भीड़ उमड़ी । भक्तों द्वारा जगह जगह प्रसादी का भी वितरण किया गया । शनिवार को कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव की धूम रही। नगर के मंदिरों पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ सुंदरकांड का भी आयोजन किया गया। मन्दिरों में हनुमान जी नयनाभिराम श्रृंगार सजाए गए । हनुमानजी के दर्शन करने को देवालयों में भक्तो का तांता लगा रहा। देवालयों में फूलबंगला भी सजाए गए। देवालयों पर विद्युत सजावट भी की गई। मन्दिरों पर जगमगाती विद्युत झालरें लोगों को लुभा रही थीं। भक्तों द्वारा जगह जगह प्रसादी भी वितरण की गई। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर मंडी गांधीगंज मन्दिर भोलेबाबा पर सुवह हवन व शाम को सुन्दरकाण्ड व विशाल भण्डारे का आयोजन मन्दिर समिति द्वारा किया गया । जिसमें मुख्य रूप से प्रबीन वार्ष्णेय डौबी भाई, दुर्वेश पचौरी, शिरोमणि वार्ष्णेय,विमल माहेश्वरी, रमेशचंद्र माहेश्वरी, गिरीशचंद्र पटेल, गजेन्द्र वार्ष्णेय, नवरत्न वार्ष्णेय, विनोद माहेश्वरी, आदित्य भाई, हर्ष वार्ष्णेय आदि रहे। इस अवसर पर भक्तों द्वारा पुरानी तहसील रोड पर 11 वें भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमें भक्तों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। हनुमान जी की भक्ति से पूरा कस्बा सराबोर नजर आया। इस मौके पर मनोज उपाध्याय, अमित गुप्ता, शुभम वार्ष्णेय, गोपाल कश्यप, शिव कुमार कश्यप, रोहित कुमार नागर, राजीव शर्मा ,कमल वार्ष्णेय, राजू कश्यप, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। आज श्री हनुमान जन्मोत्सव पर मंडी गांधीगंज मन्दिर भोलेबाबा पर सुवह हवन व शाम को सुन्दरकाण्ड वो विशाल भण्डारे का आयोजन मन्दिर समिति द्वारा किया गया जिसमें मुख्य रूप से प्रबीन वार्ष्णेय डौबी भाई, दुर्वेश पचौरी, शिरोमणि वार्ष्णेय,विमल माहेश्वरी, रमेशचंद्र माहेश्वरी, गिरीशचंद्र पटेल, गजेन्द्र वार्ष्णेय, नवरत्न वार्ष्णेय, विनोद माहेश्वरी, आदित्य भाई, हर्ष वार्ष्णेय आदि रहे।
सिकंदराराऊ। स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया। प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें