सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव कचोरा में हनुमान जयंती का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया । हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में गांव में शोभायात्रा निकाली गई एवं सुंदरकांड पाठ तथा भंडारे का आयोजन हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निरंजनी अखाड़ा की महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती एवं अति विशिष्ट अतिथि दवा व्यवसायी देवेंद्र राघव और मुकेश चौहान ने पूजा अर्चना करके किया। शोभायात्रा में शामिल झांकियां तथा स्वरूपों का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। जगह-जगह पुष्प वर्षा करके शोभायात्रा का स्वागत किया गया । पूरा गांव भगवामय नजर आया। इस अवसर पर अशोक कुमार यादव, योगेश परमार ,हनुमान जन्म उत्सव कमेटी के आयोजक हर्ष गुप्ता, उपाध्यक्ष सागर गुप्ता, तरुण गुप्ता, महामंत्री आशीष गुप्ता ,मंत्री गौरव माहेश्वरी ,हर्ष गुप्ता ,अमन साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें