सिकंदराराऊ स्थानीय कवि प्रेम सिंह यादव एडवोकेट की पुत्री कु योगेश शिवा जो आजकल मैनपुरी में जज हैं द्वारा रचित पुस्तक ख्वाब उजालों के देखते रहे का लोकार्पण वरिष्ठ कवि डॉ ओम प्रकाश दीक्षित सूर्य , प्रताप सिंह यादव सेवानिवृत्त समन्वयक शिक्षा विभाग , वरिष्ठ सर्जन डॉ प्रशांत लवानिया एवं कोच श्री अमित सिंह आगरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी रहे। विशिष्ट अतिथि प्रेम सिंह यादव एडवोकेट रहे वहीं अध्यक्षता प्रताप सिंह यादव ने की। इस अवसर पर एक कवि सम्मेलन का आयोजन हिंदी प्रोत्साहन समिति के सहयोग से देवेन्द्र दीक्षित शूल के संचालन में संपन्न हुआ। कवि सम्मेलन में डॉ ओम प्रकाश दीक्षित सूर्य आगरा, देवेश सिसोदिया हाथरस, देवेन्द्र दीक्षित शूल सिकंदराराऊ, श्रीमती स्नेहा शर्मा मैण्डू , प्रताप सिंह सिसोदिया आगरा , गाफिल स्वामी इगलास एवं कुमारी योगेश शिवा मैनपुरी द्वारा काव्य पाठ किया गया । कार्यक्रम के आयोजक डॉ भरत यादव ने अतिथियों व कवियों का स्मृति चिन्ह माला आदि से सम्मान किया। वहीं कवियत्री एवं महिला अतिथियों का सम्मान श्रीमती सरिता यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर चिकित्सक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें