तीन महिलाओं को सवारी के रूप में कार में बिठाकर लाखों रुपए के आभूषण ठगे अलीगढ़ से जलेसर शादी समारोह में जा रही थी महिलाएं
सिकंदराराऊ जलेसर रोड पर शनिवार को सवारी के रूप में कार में बिठाने के बाद महिलाओं से कार सवार युवकों ने लाखों रुपए के गहने ठग लिए और महिलाओं को रास्ते में उतार कर भाग गए। महिलाओं से लाखों रुपए की ठगी किए जाने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। ठगी की शिकार महिलाएं अलीगढ़ से जलेसर एक शादी में शामिल होने के लिए जा रही थीं। पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में छानबीन की और रास्ते में कई जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। मिथलेश वार्ष्णेय पत्नी रमेश चंद्र वार्ष्णेय, विजय पत्नी गोपाल वार्ष्णेय ठेकेदार तथा इंदू वार्ष्णेय निवासी मानिक चौक अलीगढ़ अपने दो बच्चों के साथ जलेसर रिश्तेदारी में शादी समारोह में भाग लेने के लिए जा रही थीं। कोतवाली के स स्थित जलेसर बस स्टैंड पर जलेसर जाने के लिए तीनों महिलाएं एक प्राइवेट बस में बैठ गईं । तभी कार सवार दो युवकों ने इन तीनों महिलाओं को जलेसर जाने के लिए अपनी कार में बिठा लिया। उसके बाद कुछ दूरी पर चलकर पुरदिलनगर नहर के समीप कार सवार बदमाशों ने महिलाओं से कहा कि आगे पुलिस की चेकिंग है। आप अपने सोने के गहनों को उताकर इन लिफाफों में रख दें। कार सवार महिलाओं ने डर की वजह से लिफाफों में दो जंजीर, एक मंगलसूत्र, चार जनानी अंगूठी और दो मर्दानी अंगूठी उतारकर उनको दे दीं। पुरदिलनगर से आगे निकलने के बाद जलेसर रोड स्थित गांव असोई के बंबा के पास कार सवार युवक महिलाओं को कार से उतारकर भाग गए । इसके बाद पीड़ित महिलाएं सिकंदराराऊ कोतवाली पहुंची और पुलिस को सूचना दी पुलिस छात्रों की तलाश में जुट गई है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें