सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव माड़ी में भगवान परशुराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन समारोह को लेकर एक बैठक मंदिर प्रांगण में वयोवृद्ध बच्चूमल पंडित जी की अध्यक्षता एवं निरंजन लाल शर्मा के संचालन में संपन्न हुई । बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आगामी 3 मई को परशुराम जयंती पर मंदिर प्रांगण में प्रकांड विद्वानों , आचार्यों द्वारा विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान एवं यज्ञ करके मूर्ति को प्रतिष्ठित किया जाएगा । कार्यक्रम में पूर्व सांसद , जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय एवं ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, समाजसेवी धीरज पांडेय कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम की सफलता हेतु भाजपा प्रबुद्ध वर्ग के जिला संयोजक डॉ अरविंद भारद्वाज, ब्राह्मण नेता आकाश दीक्षित, परशुराम सेना के अध्यक्ष मयंक उपाध्याय, महामंत्री सजल पंडित , कार्यक्रम के आयोजक एवं संयोजक रवि उपाध्याय ,आकाश पचौरी टीम के साथ क्षेत्र के गांवों में जाकर कार्यक्रम का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। बैठक में प्रधान मुकेश शर्मा , शंखमुनि , पंडित बलराम पचौरी , विद्याराम मास्टर , अशोक दीक्षित , बृजेश उपाध्याय , छेदालाल उपाध्याय , राजू उपाध्याय, ऋषि दीक्षित ,अतेंद्र पचौरी मौजूद रहे।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें