चार नामजद ने महिला को मारपीट कर किया घायल 

 


सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला करीमनगर में रिश्तेदार बताकर दरवाजा खुलवाने के बाद चार नामजदों ने हमला करके एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया ।घटना की रिपोर्ट आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई गई है। नगर के मोहल्ला करीम नगर निवासी शहाबुद्दीन की पत्नी में मिसरोजन अपने घर पर थी। रात्रि 9:00 बजे करीब चार लोग दरवाजे पर आए और रिश्तेदार बताते हुए दरवाजा खुलवाया। जैसे ही मिसरोजन ने दरवाजा खोला तो उन्होंने गाली गलौज करते हुए उसके ऊपर हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए, जिन्हें आता देख आरोपी मौके से भाग गए। मिसरोजन ने घटना में जफर ,शहबाज, चुन्ना एवं गुलाब को नामजद किया है ।पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराया है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2