सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव नगला बक्शी निवासी एक प्रसूता महिला ने शनिवार को रास्ते में 108 एम्बुलेंस में एक शिशु को जन्म दिया। बाद में महिला चिकित्सक द्वारा प्रसूता को उपचार दिया गया। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य है। गांव नगला बक्शी निवासी रामा देवी पत्नी तारा सिंह को शनिवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों द्वारा 108 एम्बुलेंस को फोन कर सूचना दी गई। सूचना पर एम्बुलेंस पहुँच गई। परिजन प्रसूता को प्रसव के लिए 108 एम्बुलेंस में लेकर सीएचसी के लिए रवाना हुए। उसी दौरान प्रसूता को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। जैसे ही एम्बुलेंस गांव सूसामई के समीप पहुँची। उसी दौरान प्रसूता महिला ने रास्ते में ही एम्बुलेंस के अंदर एक नवजात शिशु को जन्म दिया। एम्बुलेंस में महिला का प्रसव ईएमटी देवेश यादव एवं आशा गुड्डी देवी ने कराया। नवजात शिशु के जन्म लेने के बाद परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों की खुशी का कोई ठिकाना न रहा। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां महिला चिकित्सक ने जच्चा बच्चा दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान जच्चा बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य निकलने । जिन्हें बाद में जांच के बाद सकुशल घर पहुँचा गया।
सिकंदराराऊ। स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया। प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें