को सिकंदराराऊ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिकंदराराऊ के प्रधानाचार्य राजेश्वर सिंह ने जानकारी दी है कि बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए उप्र सरकार द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिकंदराराऊ, हाथरस के द्वारा 21 अप्रैल को प्रातः 10ः30 बजे अप्रेन्टिसशिप रोजगार मेले का आयोजन श्री दौलतराम बारहसैनी इण्टर कालेेज, आगरा रोड, हाथरस में किया जा रहा है। जिसमें जनपद हाथरस की प्रतिष्ठित कम्पनियां विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार देने हेतु प्रतिभाग कर रही हैं। इन कम्पनियों में लगभग 300 रिक्तियाँ है। जिसमें समस्त ट्रेड के आईटीआई पास अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। ऐसे आईटीआई पास अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण-पत्रों सहित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिकन्द्राराऊ, हाथरस में सम्पर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है या अप्रेन्टिसशिप पोर्टल www.apprenticeshipindia.org.in पर स्वयं रजिस्टेशन कर अप्रेन्टिसशिप रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते है। मेले में चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेन्टिसशिप ट्रेनिंग के दौरान प्रतिमाह कम से कम 7000 रूपये मिलेगें।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें