सिकंदराराऊ नगर में गुरुवार को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में धूमधाम के साथ प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार शामिल हुए। युवाओं का उत्साह चरम पर था, जो नीले परचम हवा में लहरा रहे थे और गगनभेदी नारे लगा रहे थे। जिससे समूचा वातावरण बाबा साहब के नारों से गुंजायमान हो गया। आधुनिक भारत के निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की 131 जंयती के उपलक्ष्य नगर में बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान जय भीम और जय भारत के जयघोष से नगर गूंज उठा। नीले झंडों के साथ बाइक रैली एटा रोड पर जेपीएस इंटर कॉलेज के पास स्थित बौद्ध विहार से से शुरू हुई, जो विभिन्न मार्ग और बाजारों तथा पुरदिलनगर से होते हुए डॉ. आंबेडकर पार्क में संपन्न हुई। बाइक रैली में हजारों लोगों ने भाग लेकर बाबा साहिब के बताए मार्ग पर चलने का प्रण लिया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को आंडेबकर जयंती की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। पिछड़े व वंचित लोगों को अधिकार दिलाने के लिए उनका संघर्ष युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। लोगों को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए, ताकि वह समाज और देश के विकास में योगदान दे सकें। बाइक रैली का शुभारंभ डॉ वीके पवन तथा ओमप्रकाश गौतम ने फीता काटकर किया । इस अवसर पर अध्यक्ष ललित कुमार सभासद, महामंत्री निखिल स्वामी पवन, विजय पेंटर , आनंद जाटव, ललित स्वामी पवन, सुरेश चंद्र बाबू जी, पृथ्वी पाल सिंह, संजीव कुमार गौतम, विजेंद्र जाटव ,राय साहब ,सुरेंद्र सिंह, एवरन सिंह ,अमर सिंह, बंटी जाटव आदि मौजूद रहे।
सिकंदराराऊ। स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया। प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें