सिकंदराराऊ कस्बा पुरदिलनगर में किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की मांग को लेकर लोगों ने जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए आरोपियों को फांसी तथा पीड़िता को न्याय देने की मांग की । किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने कस्बा पुरदिलनगर में शनिवार की शाम को नारेबाजी के बीच जुलूस निकाला। आक्रोशित लोगों ने दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी देने की मांग की। लोग हाथों में पीड़िता को न्याय दो नारे लिखे बैनर लेकर चल रहे थे। 13 वर्षीय किशोरी के साथ चार दिन पूर्व एक युवक ने दुष्कर्म किया था। बच्ची की मां मौके पर पहुंची तो उसे तमंचे के बल पर धमकाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। मां ने इस युवक और उसके भाई के खिलाफ किशोरी से दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना से कस्बा पुरदिलनगर के लोगों में आक्रोश है। शनिवार की शाम को बड़ी संख्या में लोगों ने कस्बे में जुलूस निकाला और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। जुलूस में रिंकू अहेरिया , गंगाराम कुशवाह , दिवाकर , आदेश कुशवाहा, चंद्रकांत कुशवाहा, श्याम कुशवाह, विजय कुशवाह , कल्लू , संदीप, होतीलाल कुशवाह , दिलीप जाटव, पूरन कुशवाह, दिनेश गौतम, पप्पू कुशवाहा , वेद प्रकाश, पप्पू आदि मौजूद रहे ।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें