एटा- थाना अलीगंज पुलिस द्वारा अपने परिवार से बिछड़े 6 वर्षीय मासूम को आपरेशन मुस्कान के तहत अथक प्रयास के बाद परिजनों से मिलाया। थाना अलीगंज पुलिस द्वारा दौरान गश्त करते समय डाक बंगला तिराहा के पास एक 06 वर्षीय बच्चा रोता हुआ मिला, जो अपना नाम पता बताने में असर्मथ था। आसपास लोगों से उक्त बच्चे के परिजनो के बारे मे जानने का प्रयत्न किया किन्तु कोई सफलता हासिल नही हो सकी। तब अलीगंज पुलिस द्वारा एस-10 तथा डायल 112 के माध्यम से कस्बा अलीगंज के समस्त मौहल्ले वालों से वार्ता कर काफी प्रयास के बाद उक्त बच्चे के परिजनों के बारे में पता चल सका। जिसके बाद बच्चे को उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा किए गए इस मानवीय कार्य की परिजनों तथा आमजन द्वारा भूरि- भूरि प्रशंसा की गई।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें