उफ ये गर्मी:आग उगल रहे सूरज से बढ़ता जा रहा गर्मी का सितम प्रकृति के साथ खिलबाड़ भी है बढ़ते तापमान की वज। दिन व दिन बढ़ते तापमान से व्याकुल होने लगे लोग   गर्मी

 उफ ये गर्मी:आग उगल रहे सूरज से बढ़ता जा रहा गर्मी का सितम प्रकृति के साथ खिलबाड़ भी है बढ़ते तापमान की वज। दिन व दिन बढ़ते तापमान से व्याकुल होने लगे लोग   गर्मी


से छुटकारा पाने को ढूढने लगे उपाय* आग उगलते सूरज की वजह से गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है।तापमान के बढ़ने के चलते लोग व्याकुल होने लगे हैं।रोजमर्रा के कार्य भी अब गर्मी की वजह से प्रभावित होने लगे हैं।गर्मी की वजह से लोंगो को कामकाज में परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती गर्मी और होने वाली परेशानियों को लेकर आज हमने एटा जिले के अलीगंज कस्बे के लोगों से बातचीत की तो उन्होंने बताया ।कि दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही है।जिसकी वजह से तमाम परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।बाजार और खेती किसानी भी प्रभावित होने लगी है। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग तमाम उपाय खोज रहे है।गर्मी बढ़ते ही बर्फ की खरीदारी बढ़ गई ।बर्फ के पानी से लोग अपनी प्यास बुझा रहे है।जूस कार्नर,लस्सी की दुकानें इन पर भीड़ देखी जा सकती है। जानकारों का मानना है कि बढ़ती हुई गर्मी के जिम्मेदार स्वयं मानव प्रजाति है ,प्रक्रति के साथ खिलबाड़,पेड़ों का कटान,अनावश्यक जल का दोहन भी बढ़ते तापमान की वजह है।हीट स्ट्रॉक इतना बढ़ गया है कि लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है।लोग बीमार पड़ना शुरू हो गए हैं।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2