कोतवाली क्षेत्र के गांव खेडिया खुर्द में चार नामजद लोगों ने दो भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। गांव खेडिया खुर्द में अरविंद पुत्र रनवीर सिंह सोमवार को सुबह साढे़ आठ बजे अपने घर के सामने बैठा था।तभी पुरानी रंजिश को लेकर चार लोग गाली देने लगे, मना किया तो मार - पीट कर घायल कर दिया। उसका बड़ा भाई अवधेश बचाने के लिए आया तो उसको भी मारा - पीटा, जिससे वह भी घायल हो गया । रिपोर्ट बबलू , शालू , ओमवीर पुत्रगण रामचंद्र , सर्वेंद्र पुत्र जयवीर सिंह निवासी खेडिया खुर्द के खिलाफ कोतवाली में लिखाई गई है।
सिकंदराराऊ। स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया। प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें