सिकंदराराऊ राज कमल पब्लिक स्कूल की शहर शाखा एवं इकबालपुर स्थित स्कूल के छात्रों का परीक्षा परिणाम का वितरण समारोह स्कूल कैंपस में स्टाफ एवं अध्यापकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की एमडी नीलम सिंह राठौर एवं प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह राठौर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। विद्यालय में आयुषी सिसोदिया कक्षा 5, तेजस्व राघव कक्षा 2 एवं अंश माहेश्वरी कक्षा 3 ने क्रमश पहला दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा एक में प्रदीप ,अभि एवं शैलेश, कक्षा दो में तेजस्व, गगन एवं मोनिका ,कक्षा तीन में अंश, पार्थ एवं मानवी, कक्षा चार में राही, चारु व पवनेश, कक्षा 5 में आयुषी ,लक्ष्य एवं विराट, कक्षा 6 में तुषार, मोहित एवं अभि, कक्षा 7 में शुभम, कुणाल एवं प्रवीण, कक्षा 8 में वंदना, प्रियांशी एवं गरिमा ,कक्षा 8 सिटी ब्रांच में नव्या, काजल एवं सचिन ने क्रमश पहला ,दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर भावना राठी, कपिल माहेश्वरी, संजीव सिसोदिया ,मुकेश चौहान, मुकेश कुमार , रोहन सिंह, प्रभात मोहन भारद्वाज, सौरभ माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
सिकंदराराऊ। स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया। प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें