सिकंदराराऊ मंगलवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'आजादी का अमृत महोत्सव' प्राचार्या डॉ. शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन में मनाया गया। इस बार अमृत महोत्सव का विषय '' सरदार भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त का व्यक्तिव एवं उनकी शिक्षाएं" था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. हिमांशु राय ने क्रांतिकारी आंदोलनों में भगत सिंह एवं बटुकेश्वर दत्त द्वारा दिए गए योगदान पर समग्र प्रकाश डाला तथा छात्र-छात्राओं को उनकी शिक्षाओं से परचित कराया । डॉ. अजब सिंह ने भी भगत सिंह के आदर्शों को छात्र-छात्राओं के समक्ष रखा। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शैफाली सुमन ने सरदार भगत सिंह के भारत की आजादी के विज़न, उनकी भारत निर्माण की सोच तथा उसकी प्राप्ति हेतु उठाये गए प्रयासों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया तथा छात्र-छात्राओं को उनके आदर्शों पर चलने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में दुष्यंत, शिवकुमार, फरमान आदि छात्रों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन वी.पी. सिंह ने किया तथा उन्होंने बटुकेश्वर दत्त के जीवन से सम्बंधित कुछ घटनाओं को छात्र-छात्राओं के समक्ष रखा। अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शैफाली सुमन ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें