सिकंदराराऊ नैनीताल जा रहे नगर के तीन युवकों की कार को बरेली के पास एक ट्रोला ने टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार नगर के मोहल्ला नगला शीशगर निवासी एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई तथा कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार गगन प्रताप सिंह पुत्र विक्रम सिंह 31 वर्ष निवासी नगला शीशगर निकट पंत चौराहा सिकंदराराऊ एवं रोहित पुत्र पप्पू सिंह 30 वर्ष निवासी गांव सराय सिकंदराराऊ तथा धीरू पुत्र सुभाष उम्र 30 वर्ष निवासी राधा नगर कॉलोनी सिकंदराराऊ स्विफ्ट कार द्वारा बीती रात नैनीताल घूमने जा रहे थे । बरेली के पास हाईवे पर एक ट्रोला ने कार को टक्कर मार दी। जिससे गगन प्रताप सिंह की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसके साथी रोहित और धीरू गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर तीनों के परिजन बरेली पहुंच गए। गगन प्रताप सिंह की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का उनके घर पर तांता लग गया।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें