सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल बाल विवाह ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की चर्चा

हाथरस। 


जिलाधिकारी अतुल वत्स व मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या के नेतृत्व में विकासखंड सासनी में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई  जिसमें उनके द्वारा बाल संरक्षण सेवाएं के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सशक्त संरक्षणात्मक परिवेश का निर्माण, उचित पालन पोषण, बच्चों को हिंसा व दुर्व्यवहार से बचाने, बाल विवाह रोकथाम, परित्यक्त नवजात शिशु के मिलने पर तत्काल  सूचित करने के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में  चर्चा की गई। 

 महिला कल्याण विभाग से संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा द्वारा बैठक  में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), बाल विवाह, दत्तक ग्रहण योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 बाल श्रम,रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में बढ़ाई गई धनराशि की 06 श्रेणियों में 25000 रुपए दिए जाने का प्रावधान है जिसमें प्रथम श्रेणी बालिका के जन्म होने पर रू० 5,000 एक मुश्त  *द्वितीय श्रेणी बालिका के एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण के उपरान्त रू० 2,000 एक मुश्त तृतीय श्रेणी कक्षा प्रथम में बालिका के प्रवेश के उपरान्त रू० 3,000 एक मुश्त चतुर्थ श्रेणी कक्षा छ में बालिका के प्रवेश के उपरान्त रू० 3,000 एक मुश्त पंचम श्रेणी कक्षा नौ में बालिका के प्रवेश के उपरान्त रू० 5,000 एक मुश्त, षष्टम् श्रेणी ऐसी बालिकायें जिन्होंने कक्षा 12 वी उत्तीर्ण करके स्नातक अथवा 02 वर्षीय या अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया हो रू० 7,000एक मुश्त धनराशि प्रदान की जाती है।

खण्ड  शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह  ने शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

 आईसीडीएस विभाग से प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती स्मृति दुबे  द्वारा  ग्राम स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों को सक्रिय करने और नियमित बैठक  करने के साथ ब्लॉक स्तरीय अगली त्रैमासिक बैठक में सुरक्षा एवं संरक्षण की आवश्यकता की श्रेणी में आने वाले बच्चों को चिन्हित कर कार्यवृति प्रस्तुत करने के लिए आश्वस्त किया गया।

वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर फारिहा नोशी ने वन स्टाप सेंटर की कार्यप्रणाली एवं वहां प्राप्त होने वाली सेवाओं कानूनी सहायता, अस्थाई आश्रय, मनोसामाजिक परामर्श, चिकित्सीय सहायता एवं पुलिस सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर सचिन प्रताप सिंह, मुख्य सेविका ममता, थाने के बाल कल्याण अधिकारी अधिकारी  आउटरीच कार्यकर्ता बंटी कुशवाह एवं विकासखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री  उपस्थिति रही।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...