सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरला नारायण ट्रस्ट द्वारा डा. विष्णु सक्सेना गीत सम्मान समारोह और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन

सिकंदराराऊ। 

 सरला नारायण ट्रस्ट का वार्षिक आयोजन डा. विष्णु सक्सेना गीत सम्मान  समारोह और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन इस बार समीपवर्ती कस्वा विजयगढ़ में हनुमतकृपा सभागार में आयोजित हुआ। जिसमें श्री कृष्णकांत देव गर्ग सम्मान नरेश चतुर्वेदी (शिशु शिक्षा मंदिर सिकंदराराऊ)को ,श्रीमती विमला विश्वनाथ सम्मान सुनील कुमार शर्मा (स.वि.म.सि.राऊ) को, श्री शम्भु दत्त शास्त्री युवा गीतकार सम्मान श्री मयंक शर्मा (मुरादाबाद) को तथा डा. बिष्णु सक्सेना गीत सम्मान २०२५-श्री रमेश शर्मा (चित्तौड़ राज.) को एवं डा विष्णु सक्सेना गीत सम्मान २०२६-श्री दिनेश रघुवंशी (फरीदाबाद हरियाणा ) को प्रदान किया गया । 

इसके बाद एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ  जिसमें रमेश शर्मा चित्तौड़, दिनेश रघुवंशी फरीदाबाद, सर्वेश अस्थाना लखनऊ,रुचि चतुर्वेदी आगरा, मनवीर मधुर दिल्ली, लटूरी लट्ठ टुंडला एवं डॉ विष्णु सक्सेना ने काव्यपाठ किया । यह पूरा कार्यक्रम वैद्य श्री गोपाल शरण गर्ग के अमृत महोत्सव को समर्पित रहा। 

नगर वासियों का कहना था कि इतना बड़ा और इतना भव्य कवि सम्मेलन यहाँ पहली बार हुआ। शहरों से भी उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के बीच इस कवि सम्मेलन में अधिकांश कवियों ने राष्ट्रीय और पारिवारिक विषयों पर कविता पढ़कर समाज को दिशा देने का काम किया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छर्रा विधायक रविंद्र पाल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि हाथरस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा एवं कवि प्रियांशु गजेंद्र थे। 

कवि सम्मेलन में हरीश गर्ग , अमृत गर्ग, नीरज गोयल, आशीष तायल, त्रिलोकी नाथ गर्ग, गौरीशंकर गुप्ता , सूरज वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता , डा. उपेंद्र, , नितिन मिश्रा, देवेन्द्र शूल, विनय चतुर्वेदी , सुभाष शर्मा , रानू पंडित, राहुल सक्सेना , मुकेश सक्सेना  वंदना सक्सेना तथा प्रिया सक्सेना की उपस्थित उल्लेखनीय रही। 

कार्यक्रम का संचालन सारांश सक्सेना, तथा कवि सम्मेलन का संचालन सर्वेश अस्थाना ने किया।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...