नगर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में 23 मई से समर कैम्प का शुभारंभ हुआ है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना कुमार व प्रबंधक किशनवीर सिंह ने मां सरस्वती पूजन कर एवं फीता काट कर किया। समर कैंप में जुम्बा डांस,क्राफ्ट, योगा,सांस्कृतिक नृत्य,स्विमिंग, गेम्स अन्य बहुत सारी एक्टिविटी रोजना करायी जाएंगी। सभी प्रतिभागियों को Refreshment पॉपकॉर्न , चाउमीन,केक दिए गए।
प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना कुमार ने प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है।
प्रबंधक किशनवीर सिंह ने सभी छात्र छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ -साथ इस तरह के आयोजन विद्यालय में समय - समय पर होते रहने चाहिए इससे छात्र छात्राओं के विकास में बृद्धि
होती है।
कार्यक्रम की संचालन कर्ता ममता सिंह, मंजुल माहेश्वरी हैं।
कार्यक्रम में संध्या जादोंन ,सुधीर चौहान,बृजेश शर्मा, एम पी सर, रंजना यादव,ज्योति वार्ष्णेय, सोनी, श्रंखला , बदरा रासिद, विनय कुमार, नीरू कश्यप, मनीषा गोला, काविता पुंढीर, प्रकाश वार्ष्णेय , यशस्वी सक्सेना, दिव्या माहेश्वरी ,सुषमा यादव , दीपक सिंह, अजीम अहद, दिव्यांश सैनी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहते हैं।
@#samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें