पुलिस अधीक्षक ने ईद-उल-अज़हा के दृष्टिगत जनपद में शान्ति, सुरक्षा , कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने हेतु पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के दृष्टिगत जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु थाना कोतवाली नगर व थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मुख्य बाजारों, स्थानों में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस रामानंनद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर, प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर व थाना प्रभारी महिला थाना आदि अधिकारी , कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली नगर व थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मुख्य बाजारों, स्थानों व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया । इस दौरान आमजन से वार्ता कर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने व आपसी भाइचारे के साथ मिल-जुलकर शांतिपूर्णढंग से त्यौहार को मनाने का आह्वान किया गया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट व कोतवाली नगर को आगामी त्यौहार के दृष्टिगत थाना क्षेत्रान्तर्गत भीड़-भाड़, मार्केट वाली जगहों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, वस्तुओं की गहनता से चैकिंग कराने हेतु तथा भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में जहां महिलाओं की उपस्थिति अधिक हो वहां महिला पुलिस कर्मियों की निरंतर पेट्रोलिंग लगाने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही बताया गया कि ईद-उल-अजहा (बकरीद) को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद में मिश्रित आबादी वाले पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी तथा ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी करायी जाये ।
इसी क्रम में लोगों को बताया गया कि सोशल मीडिया पर अवांछनीय और उत्तेजक पोस्टों पर बिना पुष्टि के कतई विश्वास न करें, किसी भी धर्म सम्प्रदाय के सम्बन्ध में कोई अवांछित पोस्ट न करें और इनके बहकावे में आकर कोई ऐसा कृत्य न करे, जिससे जनपद में अमन चैन एवं सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो । पुलिस द्वारा अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर लगातार सोशल मीडिया टीम द्वारा निगरानी की जा रही है इसलिए सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत सोच समझकर करे ।
@#samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें