ग्रामीणों ने गांव के दो युवाओं को उनकी सफलता के लिए किया सम्मानित

सिकंदराराऊ। 

गांव टीकरी कलां के दो बेटों ने गांव का नाम रोशन किया है। ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया द्वारा दोनों युवाओं का स्वागत किया गया एवं मिठाई खिलाई । गांव के पुनीत भारद्वाज मंडी सचिव पर नियुक्त हुए हैं एवं पुष्कर भारद्वाज पुत्र मुकेश भारद्वाज की दरोगा के पद पर पोस्टिंग हुई है।गांव के सभी सभ्रांत व्यक्तियों ने उनके घर जाकर पटका व माला पहनाकर एवं  मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। 

इस अवसर पर बबलू सिसोदिया जिला उपाध्यक्ष प्रधान संगठन, अशोक शर्मा मेडिकल, वीरेश पुंडीर, गिरिराज सिंह पुंडीर , रूम गिरि, कौशल सिसोदिया, राजपाल पाल सिंह पूर्व प्रधान,  मोनू पुंडीर, अरुण दीक्षित आदि मौजूद रहे।


@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2