न्यायिक उपजिलाअधिकारी की कार्यशैली की शिकायत राजस्व के उच्च अधिकारी से करेंगे अधिवक्ता

सिकंदराराऊ। 

दि बार एसोसिएशन के बार कक्ष में सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष की एक मीटिंग अध्यक्ष श्री डीके सिंह चौहान के सानिध्य में की गई जिसका संचालन रनवीर सिंह ने किया जिसमें अधिकारियों द्वारा पत्रावली में समय से आदेश ना होना और यदि आदेश हो भी जाए तो उनके अधीनस्थ कर्मचारी द्वारा पालन ना किया जाना भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है और कृषि आवंटन ब शीलिंग कृषि आबंटन को भूमिधर घोषित होने में विलंब हो रहा है व उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने सर्व सहमति से विचार देते हुए न्यायिक उपजिलाअधिकारी की कार्यशैली ठीक न होने की शिकायत राजस्व के उच्च अधिकारी से की जाएगी और अधिकारियों के आश्वाशन समय अवधि के बाद यदि बादकारी का सुलभ समाधान नहीं किया जाता तो धरना प्रदर्शन जन आंदोलन आदि जन हित में करने को विवश होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। 

इस अवसर पर उपाध्यक्ष भरत सिंह कुशवाह, सचिव राजेश बघेल, युवराज सिंह, नरेश प्रताप, गौरी शंकर गुप्ता, वीरपाल सिंह यादव, जय प्रकाश गुप्ता, विपिन कुमार, हुकुम सिंह बघेल, मुरारी लाल शर्मा ,राधे श्याम बघेल, प्रियांशु दरगढ़ आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।


@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2