सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पर्यटन एवं आतिथ्य के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने तथा निवेश एवं रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से “टूरिज्म कॉन्क्लेव हाथरस - द बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी” का भव्य आयोजन

हाथरस । 

जनपद हाथरस को पर्यटन एवं आतिथ्य के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने तथा निवेश एवं रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से “टूरिज्म कॉन्क्लेव हाथरस - द बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी” का भव्य आयोजन श्री कैला फार्म्स, हाथरस में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा करते हुए जनपद को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में ठोस रणनीति तैयार की गई।

कॉन्क्लेव के दौरान पांच विभिन्न सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रथम सत्र में  जनप्रतिनिधियों यथा  विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर,  विधायक सिकंद्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा,  विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार,  जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रेम सिंह कुशवाह,  जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल श्याम सिंह,  जिलाध्यक्ष अपना दल रवि सारस्वत से संवाद, द्वितीय सत्र में प्रशासनिक अधिकारियों यथा मंडला आयुक्त महोदया अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ संगीता सिंह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा, मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित से संवाद, तृतीय सत्र में उद्यमियों एवं व्यापारियों यथा देवेंद्र मोहता, प्रदीप कुमार गोयल, सुशील कुमार अग्रवाल, बांके बिहारी अग्रवाल से संवाद, चतुर्थ सत्र में अतिथि गृह एवं होटल स्वामियों यथा आशीष बंसल, मनोज कुमार, सुश्री दीक्षा, संजय अग्रवाल से संवाद तथा पंचम सत्र में वित्तीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों यथा एलडीएम राजीव कुमार, एचडीएफसी बैंक से रिहान फारूकी, एसबीआई बैंक से निरंजन मीना तथा केनरा बैंक अलीगढ़ से तेजस भरद्वाज के साथ विचार-विमर्श किया और विचार साझा किए। विभिन्न सत्रों में पर्यटन विकास हेतु जनप्रतिनिधियों की भूमिका, जनपद में उपलब्ध पर्यटन संभावनाएं, होटल एवं आतिथ्य उद्योग में निवेश के अवसर, होमस्टे संचालन की संभावनाएं तथा पर्यटन परियोजनाओं के लिए बैंकिंग एवं वित्तीय सहायता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की “द बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी” के अंतर्गत होमस्टे एवं आतिथ्य क्षेत्र में उपलब्ध निवेश अवसरों की जानकारी भी साझा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस नीति के माध्यम से स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार एवं रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

मंडलायुक्त ने आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जनपद में पर्यटन विकास की संभावनाओं को बढ़ावा देना, स्थानीय उद्यमियों एवं होटल व्यवसायियों को नई पर्यटन नीतियों से जोड़ना तथा पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान करना है। इस दौरान उन्होंने कहा की धर्मिक टूरिज्म के साथ साथ इको टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए, इस मौके पर मंडलायुक्त  ने स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक Walking with Wings and a Camera Encounters with Birds of Ali जनप्रतिनिधि गणों व अधिकारियों को सप्रेम भेंट की।

जिलाधिकारी ने कहा कि हाथरस की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत को पर्यटन के माध्यम से राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में यह कॉन्क्लेव एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने होटल संचालकों, उद्यमियों, व्यापारिक संगठनों, निवेशकों एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र का विकास न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के व्यापक अवसर भी उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि “आइए, हाथरस को एक जीवंत, आकर्षक एवं विकसित पर्यटन एवं आतिथ्य गंतव्य के रूप में स्थापित करने में सहभागी बनें।”

कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, परीयोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, उप जिला अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, उद्योग बंधु, व्यापारी बंधु आदि उपस्थित रहे।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...