सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एएमयू प्रकरण को लेकर ठाकुर देवकीनंदन महाराज से मिले आशीष शर्मा

सिकंदराराऊ।

एएमयू कर्मचारी पंडित आशीष शर्मा ने वृंदावन में  विश्व विख्यात संत श्री ठाकुर देवकी नंदन महाराज जी से की मुलाकात कर एएमयू व अन्य मामलों को लेकर चर्चा की। देवकीनंदन ठाकुर जल्द ही अलीगढ़ आ सकते हैं। 

 वृंदावन में शांति सेवा धाम प्रियाकांत जूनियर मंदिर में विश्व विख्यात परम पूज्य संत श्री देवकीनंदन महाराज जी से मिलकर श्री शर्मा ने शिष्टाचार भेंटकर महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। और एएमयू सहित कई विषयों को लेकर चर्चा की। 

उन्होंने आशीष शर्मा को पूर्ण समर्थन दिया और कहा कि हर तरीके से मैं तुम्हारे साथ खड़ा हूं जहां मेरी जरूरत हो बता देना और जब तुम कहोगे तब मैं अलीगढ़ आ जाऊंगा । आशीष शर्मा ने कहा कि मैं एएमयू अलीगढ़ में  हमेशा सभी के लिए समर्पित रहा हूं। मुझे एएमयू में किसी से कोई आपत्ति नहीं है। सबको सब पता है, फिर भी सब मौन हैं। बहुत ही दुख का विषय है। लेकिन जो गलत लोग है, ऐसी मानसिकता के लोग हैं। उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जब तक कार्रवाई नहीं होगी, मैं चुप नहीं बैठूंगा। यहां सभी धर्म के लोग मिलजुल कर कार्य करते हैं। सभी के धर्मो का सम्मान होना चाहिए। जो गलत है, उसे पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मैंने एएमयू प्रशासन से बस इतना सा निवेदन किया था कि सईदुर्रहमान रहमान असिस्टेंट केयरटेकर से विवाद को लेकर 2 महीने होने जा रहे हैं। लेकिन अभी तक जांच चल रही है। अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई जबकि मैं इसकी शिकायत एएमयू प्रशासन, जिला प्रशासन, केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार को कर चुका हूं । कल मैंने जीएनएमसीएच के प्रिंसिपल से मुलाकात की थी। 

उन्होंने बताया कि हमने आपकी  जांच कर वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार को भेज दी है। बार-बार ऐसी वारदातें हो रही हैं। एएमयू प्रशासन को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। पहले तिलक और धर्म को लेकर ऑफिस में आकर धमकाया। अबकी बार हिंदू कहने पर कार्यालय से बाहर निकाला और कहा तू हिंदू हिंदू सऊदी में जाकर बोल तू यहां का खाता , यहां का पीता है।  मुसलमान के खिलाफ जहर उगलता है। मैंने कहा भी यूनिवर्सिटी सभी की यहाँ सभी धर्म के लोग मिलजुल कर कार्य करते हैं। यूनिवर्सिटी केंद्र सरकार के पैसे से चलती है लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हैं। तिलक विवाद में पहले भी मुझे कई बार धमका चुके हैं। मुझसे कह चुके हैं फैसला कर ले तेरे लिए ठीक नहीं है। यूनिवर्सिटी हमारी है सब लोग हमारे बैठे हुए हैं। मैंने कहा कुछ इमान के पक्के और सच्चे अधिकारी भी बैठे हुए हैं । तो बोले तेरे पास एक ऑप्शन है वाइस चांसलर की गाड़ी के आगे पेट्रोल डालकर अपने आप में आग लगा ले जिसकी सूचना मैं पूर्व प्रिंसिपल को और पूर्व प्रॉक्टर को दे चुका हूं। लगभग 4 महीने पहले और एक पत्र भी दे चुका हूं। श्री सईदु रहमान असिस्टेंट केयरटेकर के विवाद को लेकर कई अधिकारियों ने मुझे बुलाकर ऑफिस में कहा सईदुर रहमान मामले को खत्म करना चाहते हैं । वह लिखित में माफी मांग रहे हैं। आगे से कुछ नहीं होगा। मैंने कुछ अधिकारियों से हाथ जोड़कर विनती की आप लोग इस मैटर में ना पड़ें, क्योंकि लगभग पांचवा मामला है। उनका हर बार इस तरीके से नहीं चलेगा कार्रवाई निश्चित होगी किसी भी स्तर तक जाना पड़ेगा तो मैं जाऊंगा। मैं चुप नहीं बैठूंगा मेरे साथ कभी भी कोई भी घटना किसी भी प्रकार की हो सकती है। मुझे जान का खतरा है। अगर मेरे साथ कुछ भी होता है तो सईदुर रहमान के साथ-साथ एएमयू प्रशासन  जिम्मेदार होगा। अभी तो मैंने सबको लिखित में पत्र के द्वारा अवगत कराया है। अब मैं जल्द ही जाकर सबसे मुलाकात कर अवगत कराऊंगा । जल्दी प्रदेश के  मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करूंगा और मैंने प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार, जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...