अपर पुलिस अधीक्षक ने शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाये रखने हेतु बाजारों, स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा द्वारा जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मुख्य बाजारों, स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सतेन्द्र राघव व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे । पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर क्षेत्र में सासनी गेट चौराहा से सर्राफा बाजार, घण्टाघर, रामलीला मैदान से थाना कोतवाली नगर आदि स्थानों पर दुकानदारों, व्यापारियों, स्थानीय लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया, आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई । साथ ही पैदल गश्त के दौरान बाजारो में व्यापारियों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भीड़-भाड़ वाली जगह, मार्केट आदि स्थानों पर जहां महिलाओं की उपस्थिति अधिक हो वहां महिला पुलिस कर्मियों की निरंतर पेट्रोलिंग लगाने तथा स्थान चिन्हित कर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की गहनता से चैकिंग करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।
@#samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें