नगर के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार बांटे गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी एवं प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने की।
इस मौके पर कक्षा द्वितीय में अनामिका पाल को पहला एवं उमरा तथा माधव को दूसरा एवं अनंत शर्मा को तीसरा, कक्षा तृतीय में गगन प्रजापति को पहले व राहिम को दूसरा एवं कृष्णा को तीसरा और कक्षा चतुर्थ में उमंग शर्मा व आदित्य यादव को पहला, उजैफ को दूसरा एवं नव्या को तीसरा जबकि कक्षा 5 में आर्यन पुंडीर को पहला व आयुष उपाध्याय को दूसरा एवं आलिया अंसारी व मयंक बघेल और रुखसार को संयुक्त रूप से तीसरा वहीं कक्षा 6 में राधिका को पहला, अंकित कुमार को दूसरा एवं सिदरा को तीसरा और कक्षा 7 में प्रियांशी यादव, भव्य वार्ष्णेय और राजकुमार को संयुक्त रूप से पहला तथा समरा और ताव्या यादव को संयुक्त रूप से दूसरा एवं शिखा सिंह और नवनीत यादव को संयुक्त रूप से तीसरा, कक्षा 8 में आफरीन एवं अनुज गौतम को संयुक्त रूप से पहला तथा सुजैन ने दूसरा एवं छाया व अनंत पुंडीर एवं आकाश उपाध्याय को संयुक्त रूप से तीसरा तथा कक्षा 9 में राज यादव और वंशिका ने संयुक्त रूप से पहला और कृष्णा माहेश्वरी अनस व निहारिका उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दूसरा तथा जैनेंद्र शिवम और वर्तिका सैनी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान अपनी - अपनी कक्षा में प्राप्त किया। इन सभी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने बच्चों को जीवन में बेहतर प्रणाम हासिल करने के लिए मेहनत और अनुशासन पर पूरा ध्यान देने की सीख दी ।
इस अवसर पर जहीरूद्दीन पीरजादा, श्रीकृष्ण दीक्षित, बबलू सिसोदिया, पंकज पंडा, चेतन शर्मा, शरद शर्मा, मनीष शर्मा, अनुपम तोमर, संध्या शर्मा, सोनी यादव आदि मौजूद रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें