सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

1008 श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर पर दो दिवसीय बिम्ब बिराजमान स्थापना महा महोत्सव व श्री पंच कल्याणक महा मंडल विधान का शुभारंभ

हाथरस। 

नयाबांस स्थिति 1008 श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र  मंदिर दो दिवसीय बिम्ब बिराजमान स्थापना महा महोत्सव व श्री पंच कल्याणक महा मंडल विधान  के प्रथम दिन महिला पुरुषों ने भक्ति भाव के साथ नृत्य किया। शाँति धारा की बोली जितेंद्र जैन रेडीमेड, अभिषेक जैन ने ली थी।बाल ब्राम्हचारी प्रतिष्ठाचार्य राकेश भैया अलीगढ़ के सानिध्य  नयाबांस प्रबन्ध समिति तत्वधान में आयोजित  श्री पंच कल्याण महा मंडल विधान में 121 ऋध्धि मंत्रो के अर्घ चढ़वाएं थे। प्रतिष्ठाचार्य राकेश भैया जी ने कहा कि 19 वर्ष बाद यह महामहोत्सव का आयोजन नयाबांस कमेटी अध्यक्ष उमा शंकर जैन द्वारा कराया जा रहा है,संगीतमयी विधान में सभी ने भक्ति भाव से पूजन किया था, आपने कहा कि इस विधान की अपनी एक अलग महिमा है,जो भी लोग विधान में शामिल हो उन्हें अपनी शुद्धि का धियान स्वयं रखना चाहियें, यह तीन लोग के नाथ है,महिलाओं को इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि हाथो के नाखूनों नील न लगाये साथ ही कभी भी मंदिर आते समय लिपिस्टिक नही लगी होनी चाहिये। राकेश भैया जी ने कहा कि आज कल मंदिरों में पुजारियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है, मंदिर की प्रबन्ध समतियो को इस पर भी विचार करना चाहिए। नयाबांस में अतिशय क्षेत्र के इस मंदिर के मूल नायक भगवान की प्रतिमा चंद्रा प्रभु की है,यह चमत्कारी मूर्ति है,कल 27 मई को मूल नायक भगवान चंद्रा प्रभू का महमस्तिका अभिषेक प्रात 6, 30 बजे से सोने के कलश से होगा इसके लिये सभी को समय से आना पड़ेगा,उसके बाद 108 कलश से अभिषेक होना है। कार्यक्रम का शुभारंभ 108 आचार्य विद्या सागर जी महाराज के छवि चित्र के समक्ष नयाबांस कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने दीप प्रज्वलित करके किया, यज्ञ नायक की बोली,नयाबांस कमेटी कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन शोधर्भ इंद्र की बोली  अभिषेक जैन,वेदी पर दीप प्रज्वलन की बोली कल्पना जैन चूर्ण,जिनवाणी विराजमान करने की बोली शशि जैन उमाशंकर जैन,जवकि पांच मंगल कलश,की स्थापना कमलेश जैन की पत्नी उषा जैन ,सतेंद्र जैन की पत्नी निकिता जैन,अनिल जैन नयाबांस की पत्नी सरिता जैन,सुरभि जैन अभिषेक जैन, ने बोली लेकर की थी। दृढ़ मति महिला मंडल अध्यक्ष मंजू जैन सोगानी ने मंदिर की सामिग्री के दान की। इस मौके पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष उमाशंकर जैन,मंत्री यतीश जैन,कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज जैन कनिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज जैन अमीन,प्रचार मंत्री,अभिषेक जैन,नीरज जैन,सुदीप जैन अमीन,इंजीनियर पी के जैन, रिटायर्ड मंडी निरीक्षक उमेश चंद जैन राज कुमार जैन लोहिया,सुधीर जैन ज्वेलर्स, कमलेश जैन,संदीप जैन,ज्वेलर्स, अमित जैन,जितेन्द्र जैन रेडीमेड, सौरभ जैन रानु,अतुल जैन सासनी रतन जैन, गगन जैन,कपिल जैन चूर्ण,रवि जैन,डॉ सुमित जैन, सुभाष चंद जैन, धर्मेंद्र जैन,मनोज जैन,अनिल जैन फ़ोटो, अनिल जैन गुड्डु,श्वेतांक जैन, राहुल जैन रंग,आकाश जैन, राजीव जैन,अनुज जैन,पुलकित जैन,आदि मौजूद थे,



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...